मंगलवार, 25 सितंबर 2012

दिल्ली वाल्वो का समय बदला


दिल्ली वाल्वो का समय बदला

(दीपांकर श्रीवास्तव)

लखनऊ (साई)। लखनऊ के आलमबाग स्थित इंटर स्टेट बस स्टेशन से दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस सर्विस के समय एवं रूट में फेरबदल किया गया है। रात 8 और 9 बजे दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस सेवा आगरा से अब यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जायेंगी। पहले यह सेवा लखनऊ से आगरा-मथुरा होकर दिल्ली जाती थी।
आलमबाग के एआरएम ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जाने वाली बसों को दिल्ली पहुंचने में कम समय लगेगा। इसके अलावा लखनऊ से इलाहाबाद को जोड़ने के लिए दो अतिरिक्त वोल्वो बसें चलाने का फैसला जल्द लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली-आगरा के लिए और वोल्वो बस सेवा संचालित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: