सोमवार, 8 अक्तूबर 2012

गन्ना किसानों के खिल गए चेहरे


गन्ना किसानों के खिल गए चेहरे

(दिशा कुमारी)

देहरादून (साई)। गन्ना मूल्य बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने पर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अब वे दशहरा और दीवाली का त्योहार सुकून से मना पाएंगे। शुगर मिल डोईवाला क्षेत्र के करीब पांच हजार किसानों का विगत 29 फरवरी से 31 मार्च तक की पेराई अवधि का10।13 करोड़ रुपए का भुगतान अभी नहीं हो पाया है।
इससे किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विरोध प्रदर्शन के बाद अब शुगर मिल ने किसानों की सुध ली है। गन्ना समिति डोईवाला के अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा ने बताया कि 10 करोड़ 13 लाख की धनराशि प्राप्त हो गई है। बताया कि बुधवार से किसानों को चेकों का वितरण शुरू किया जा सकता है। त्योहारों से पहले मांग पूरी होने पर किसानों ने खुशी जताई है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज नौटियाल और किसान रणजोध सिंह ने उक्त मामले में सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सीएम विजय बहुगुणा, गन्नामंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, हीरासिंह बिष्ट, रणजीत सिंह वर्मा का आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं: