बुधवार, 12 दिसंबर 2012

नीता पटेरिया हैं सीएम मैटेरियल!


नीता पटेरिया हैं सीएम मैटेरियल!

(राजेश शर्मा)

भोपाल (साई)। मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों महिला नेताओं की खोज खबर लेना आरंभ हो गया है। मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमति नीता पटेरिया के व्यक्तिव को सभी के द्वारा सराहा जा रहा है। यहां तक कि भाजपा के प्रदेश के निजाम प्रभात झा भी श्रीमति पटेरिया का लोहा मान रहे हैं। जनपद सदस्य से लेकर सांसद और विधायक तक का सफर तय करने वाली श्रीमति पटेरिया ने अभी तक एक भी चुनाव में पराजय नहीं झेली है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा के करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि दिल्ली से भोपाल आते समय रेल यात्रा के दौरान प्रभात झा ने कुछ राजनैतिक व्यक्तित्वों के साथ चर्चा के दौरान इस बात को रेखांकित किया कि मध्य प्रदेश भाजपा में दो ही महिला नेत्रियां डायनामिक हैं। पहलीं हैं श्रीमति सुषमा स्वराज जो नेता प्रतिपक्ष बनकर अपनी जवाबदेही का निर्वहन सफलता पूर्वक कर रही हैं। दूसरी हैं श्रीमति नीता पटेरिया जिन्हें अभी वास्तविक तौर पर मौका नहीं मिल पाया है।
वहीं झा के साथ उपस्थित एक नेता ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से चर्चा के दौरान कहा कि इस यात्रा में झा ने इशारों ही इशारों में श्रीमति पटेरिया को मध्य प्रदेश में सीएम मेटेरियल भी कह दिया। प्रभात झा के द्वारा इंगित इस बात को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा में अब उत्साह की लहर दौड़ने लगी है।
ज्ञातव्य है कि श्रीमति नीता पटेरिया सबसे पहले जनपद सदस्य का चुनाव जीतीं। इसके उपरांत मध्य प्रदेश के कद्दवर नेता हरवंश सिंह ठाकुर की मांद में घुसकर नीता पटेरिया ने छपारा से जिला पंचायत का चुनाव भी जीता। जिला पंचायत के उपरांत श्रीमतति पटेरिया ने पांच साल तक सांसद के दायित्वों का भी सफलता पूर्वक निर्वहन किया। श्रीमति पटेरिया सिवनी लोकसभा की अंतिम सांसद बनीं, इसके बाद यह सीट बालाघाट और मण्डला संसदीय क्षेत्रों में विलुप्त कर दी गई।
यहां यह उल्लेखनीय होगा कि आमानाला प्रकरण, पुजारी की थाली से पैसे उठाने का प्रकरण, बिजली चोरी का प्रकरण उनके विरोधियों द्वारा षणयंत्र के तहत उठाए गए, किन्तु जनता के सामने सारी सच्चाई आने से ये सारे फर्जी प्रकरणों के गुब्बारे की हवा निकल गई। श्रीमति पटेरिया की छवि को खराब करने के लिए विध्नसंतोषी अभी भी काफी सक्रिय बताए जा रहे हैं, पर इनकी परवाह ना करते हुए श्रीमति पटेरिया अपने पथ पर निर्विध्न बढ़ी चली जा रही हैं।
उधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आला दर्जे के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑॅफ इंडिया को बताया कि मध्य प्रदेश में कराए गए एक सर्वेक्षण में श्रीमति नीता पटेरिया को सुषमा स्वराज के उपरांत नंबर दो की दबंग महिला नेत्री बताया गया है। श्रीमति नीता पटेरिया की कुशल नेतृत्व क्षमता, सांसद और विधायक के रूप में सफल कार्यकाल के साथ ही साथ संगठनात्मक क्षमता एवं कुशल वक्ता होना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: