सोमवार, 4 मार्च 2013

मेरठ : भाजपा सांसद ने किया राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन को समर्थन


भाजपा सांसद ने किया राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन को समर्थन

(ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (साई)। दुर्भाग्य है इस देश का, कि देश के अनदाता को बार-बार अपने अधिकारों व हकों को लेने के लिए सडक पर आना पड रहा है। हिन्दुस्तान में आजादी के बाद से लेकर अब तक  किसानों की अनदेखी की गयी है किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सरकार को सबसे पहले किसान मजदूरों की ओर ध्यान देना पडेगा। उक्त बाते मेरठ सिटी के भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने धरने पर उपस्थित किसानों के जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मैं यहां अपना समर्थन देने आया हूं और किसानों की इस लडाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। उन्होंने किसानों के धरने को सम्बोधित करते हुए भाजपा की नीति का गुणगान  करते हुए कहा कि छतीसगढ, मध्यप्रदेश, गुजरात व कर्नाटक के अंदर किसानों को शून्य ब्याज पर लोन दिया जाता है ओर किसानो से कोई ब्याज नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि इस समय सदन सत्र चल रहा है और किसानों की इस बात को मैं अगले हफ्ते सदन में उठाऊंगा। भाजपा सदन ने किसानों से वादा किया वह उनकी आवाज को संदन में उठाकर मजबूती के साथ किसानों के हकों को दिलाऊंगा।

कोई टिप्पणी नहीं: