सोमवार, 25 मार्च 2013

सिवनी : भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा: अग्रवाल


भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति का हिस्सा: अग्रवाल

(शिवेश नामदेव)

सिवनी (साई)। प्रदेश में अपना राजनैतिक अस्तित्व समाप्त होने के भय से कांग्रेसी अब शोषितों और पीडितों के कन्धों पर बन्दूक रखकर भाजपा पर राजनैतिक निशाना साधने की नाकाम कोशिश कर रहे है। कांग्रेस ने बलात्कार जैसी निंदनीय और निर्मम घटनाओं पर संवेदना व्यक्त करने के बजाय उसे राजनैतिक हथियार बना लिया है। धर्मनिरपेक्षता का ढिंढोरा पीट कर समाज में साम्प्रादियकता जहर घोलना कांग्रेस का इतिहास रहा है। भाजपा पर आरोप लगाने वाले कांग्रेसी आज खुद कठघरे में खड़े है। देश में भ्रष्टाचार के कीर्तिमान बनाने वाले कांग्रेसी प्रदेश सरकार पर उगंली उठाकर स्वयं का उपहास उडा रहे है। इस आशय के आरोप भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में लगये गये।
श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में काले घन के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर लाठिया भांजी जाती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालो को जेल में डाल दिया जाता है। बलात्कार पीडितों को न्याय दिलाने के लिये दोषियों के खिलाफ आन्दोलन करने वालों पर ऑंसू गैस और गोलियों दागी जाती है। आंतकवादियों और अपरोधियों को संरक्षण देने के लिये कुख्यात हो चुके कांग्रेसी प्रदेश की घटनाओं पर गैर जिम्मेदाराना राजनीति कर सत्ता में वापसी के मंसूबे पाल रहे है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि देश, प्रदेश या जिले में कही भी महिलाओं के साथ हो रही घटनाऐं वैहद निन्दनीय है। इनमें लिप्त दुराचारियों को पकडना और उन्हें सजा दिलावाना सरकार और समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। मध्यप्रदेश शासन एवं प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्त में लेने के लिये प्रतिवद्ध है बल्कि मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य जहां न्यायालय में सबसे तीव्रगति से आरोपियों को मृत्युदण्ड तक की सजा सुनाई गई है। ऐसी घटनाओं पर संवेदनशीलता व्यक्त करते हुये पीडितों और शोषितों का साथ देने तथा समाज में सांस्कृतिक जागरूकता के प्रयास करने के बजाय कांग्रेसी पीडितों के कन्धें का उपयोग राजनैतिक हितों के लिये कर रहें है। इन दिनों बढ़ रही इन घटनाओं के पीछे विकृत मानसिकता के साथ ही पाश्चात्य संस्कृति के घृणित प्रभाव को भी नकारा नही जा सकता दुभार्ग्य से कांग्रेस इस पाश्चात्य सस्कृति की पोषक और संरक्षक  बनकर उभरी है।     
श्री अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति में शामिल है वह घपलो घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त होकर देश को दोनो हाथों से लूट रही है। इसके साथ ही कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिये सी।बी।आई जैसी कानूनी संस्थाओं का दुरूप्रयोग कर रही है। इसके विपरीत मध्यप्रदेश सरकार भ्रष्टचारियों के खिलाफ पूरी कठोरता वरत् हुये कार्यवाही कर रही है। उसी का परिणाम है कि लोकायुक्त जैसी स्वतंत्र संस्था भ्रष्टचारियों पर खुलकर कार्यवाही कर रही है।
श्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिले के संवेदनशील वातावरण को दूषित करने का घटिया प्रयास कर रही है। लोगों में अमन एकता और भाईचारे को बनाये रखने के प्रयास करने के बजाय पूर्व में कर्फ्यू के दौरान हुई घटना और वर्तमान में कुछ अपराधी तत्वों के पकडे जाने की घटना को जिले के कांग्रेसी अपना राजनैतिक हित साधने के लिए उपयोग करने के शर्मनाक प्रयासों में जुटकर कानूनी कार्यवाही को प्रभावित करने का कुतसित प्रयास कर रहे है जो सर्वथा निदनीय है। भाजपा पर संरक्षण का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी आज खुद कठघरे में खड़े है।

कोई टिप्पणी नहीं: