रविवार, 18 दिसंबर 2011

योन अपराधों में अमेरिका अव्व्ल


योन अपराधों में अमेरिका अव्व्ल



न्यूयार्क (साई)। अमेरिका में प्रति मिनट औसतन 24 लोग अपने साथी या फिर जीवनसाथी द्वारा बलात्कार, शारीरिक हिंसा या उत्पीड़न का शिकार होते हैं। हाल ही में जारी एक सर्वे के नतीजे से यह खुलासा हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार , अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) द्वारा कराए गए इस सर्वे में पाया गया कि 1.2 करोड़ महिला और पुरुष इस तरह की हिंसा से पीड़ित हैं।

सर्वेक्षण से साफ पता चलता है कि देश में वयस्कों में यौन हिंसा, डांट-फटकार और अवैध यौन सम्बंधों से जुड़ी हिंसा अधिक पाई गई। सूत्रों ने कहा कि रपट के परिणाम घरेलू और यौन हिंसा के खिलाफ लड़ाई में अधिकारियों द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों को जारी रखने पर जोर डालते हैं।

सर्वे से पता चला है कि पिछले 12 महीनों में करीब 10 लाख महिलाएं बलात्कार और बलात्कार के प्रयासों का शिकार हुई हैं। नतीजे यह भी बताते हैं कि पांच में से एक अमेरिकी महिला एवं 71 में से एक अमेरिकी पुरुष के साथ उसके जीवनकाल में कम से कम एक बार जरुर बलात्कार हुआ है।

इस तरह की हिंसा की शिकार 51.1 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उनके साथ उनके पति या सबसे करीबी साथी ने बलात्कार किया है जबकि बाकी महिलाओं के मुताबिक उनके किसी जानकार ने उनके साथ यह घिनौता कृत्य किया है। अधिकांश महिलाओं के साथ पहली बार 25 वर्ष के आसपास बलात्कार हुआ है जबकि 42.2 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ 18वर्ष के दौरान बलात्कार किया गया है। पुरुषों की बात करें तो 50 फीसदी लोगों ने कहा कि उनका किसी जानकार ने बलात्कार किया है जबकि 15.1 फीसदी लोगों के मुताबिक वे किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बलात्कार का शिकार हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: