शुक्रवार, 21 सितंबर 2012

बारिश ने असम में मचाई तबाही


बारिश ने असम में मचाई तबाही

(पुरबालिका हजारिका)

गोवहाटी (साई)। असम में लगातार वर्षा से सात जिलों के लगभग पांच सौ गांव में पानी भर गया है। ब्रह्मपुत्र और इसकी कुछ सहायक नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि जन्मीचुक में ब्रह्मपुत्र के तट में दरार आने से धेमाजी के तीस गांवों में पानी भर गया है।
समाचार एजेंसी ऑॅफ इंडिया को प्राप्त जानकारी के अनुसार असम के १४ राजस्व इलाकों के दो लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की वजह से सड़क यातायात प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र के जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन द्वारा जोरहार्ट और मांजुली के बीच फेरी सेवाओं पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इन परिस्थितियों से निपटने राज्य सरकार हरकत में आ गया है। राज्य आपदा कार्रवाई बल एसडीआरएफ को राहत कार्यों में लगाया गया है। तीनसुकिया जिले में लगभग बीस हजार लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री बांट रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: