शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013

ठाणे में गिरी इमारत में मृतक संख्या हुई 26


ठाणे में गिरी इमारत में मृतक संख्या हुई 26

(निधि गुप्ता)

मुंबई (साई)। मुम्बई के ठाणे जिले में गिरी इमारत के कारण मृतकों की संख्या २६ हो गई है। इस हादसे में ६५ लोग घायल हो गये हैं। ठाणे के महापे रोड के शिल्पहाट के समीप यह नवनिर्मित इमारत कल शाम ढह गई। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि ठाणे नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी राहत और बचाव कार्याे में जुटे हुए हैं।
प्रशासन के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑॅफ इंडिया को बताया कि थाणे के शिल्पहाटा इलाके में कल हुई इमारत दुर्घटना में जख्मी ६५ लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। उनमें से २० लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाणे नगर निगम के दमकल कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी पिछले १२ से १३ घंटों से बचाव व राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।
सूत्रों ने साई न्यूज को आगे बताय ाकि मलबा हटाने के लिए क्रेन की मदद भी ली जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त सात मंजिली इमारत का निर्माण महज$ चार महीनों में अवैध रूप से किया गया था और दुर्घटना का यही कारण बताया जा रहा है। इस अवैध इमारत का बिल्डर फरार है और पुलिस उसे ढूंढ़ने में लगी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: