शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013

चर्चा में रही एमपीटी का काकटेल डिनर!


चर्चा में रही एमपीटी का काकटेल डिनर!

(आकाश कुमार)

नई दिल्ली (साई)। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक नया वीडियो एड जारी किया है। इस अवसर पर भारत सरकार के पर्यटन विभाग के सचिव परवेज दीवान और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राघवेन्द्र सिंह सहित ट्रेवल और टूरिज्म क्षेत्र की जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं।
सन् 2006 में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने पहली बार विज्ञापन बाइस्कोप  से ’’हिन्दुस्तान का दिल देखो’’ जारी किया था। जिसको कि पर्यटन जगत में काफी सराहा गया। इसके माध्यम से प्रदेश के सभी मुख्य पर्यटन स्थलों को बखूबी दिखाया गया था। इसके बाद सन् 2008 में ’’ऑंखों के माध्यम’’ से ’’ हिन्दुस्तान का दिल देखों’’ भी काफी सराहनीय था।
सन् 2010 में तीसरा विज्ञापन ’’एम.पी. अजब है सबसे गज़ब है’’ जारी किया गया जिसमें हाथों के माध्यम से मध्यप्रदेश के दर्शनीय पर्यटन स्थलों के बारे में बताया गया। यह विज्ञापन भी पर्यटन के क्षेत्र में काफी सराहा गया और इसको राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
यहां जारी नये विज्ञापन में मध्यप्रदेश को परम्परागत तरीके से रंगों के माध्यम से कलात्मक तरीके से दर्शाया गया है। विज्ञापन मंे अबीर और गुलाल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न दर्शनीय पर्यटन स्थलों को बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। विज्ञापन मंें रंगों के माध्यम से देसी अथवा विदेश पर्यटकों को मध्यप्रदेश आमंत्रित करने का यह एक अनूठा तरीका है जो कि सभी को काफी आकर्षित करता है।
मध्य प्रदेश पर्याटन के आमंत्रण पत्र में काकटेल डिनर की चर्चा जमकर रही। दरअसल, दिल्ली सहित अनेक राज्यों में काकटेल पार्टी का तात्पर्य शराब से युक्त पार्टी माना जाता है। वैसे काकटेल का शाब्दिक अर्थ मिश्रित होता है, इस लिहाज से काकटेल डिनर का अर्थ मिश्रित डिनर माना जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: