त्रिपुरा में आज
शांत होंगे ढोल मंजीरे
(राम खन्ना)
अगरतला (साई)।
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। विभिन्न
राजनीतिक दलों के नेता अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। हमारे
संवाददाता ने बताया है कि साठ सदस्यों वाली विधानसभा के लिए इस महीने की १४ तारीख
को मतदान होगा।
राज्य में आज चुनाव
प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने के लिए आखिरी प्रयास
करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनाव प्रचार के दूसरे दिन कांग्रेस
और उसके सहयोगी दलों के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय वित्तमंत्री पी
चिदंबरम भी आज चुनावी सभाओं में शामिल होंगे। दूसरी ओर वाम मार्चाे और भाजपा नेता
भी आज अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में सभाओं को संबोधित करेंगे। इन चुनावों में
प्रदेश के तेईस लाख से ज्यादा मतदाता २४९ उम्मीदवारों के राजनैतिक भविष्य का
निर्णय करेंगे।
उधर, नगालैंड और मेघालय
विधानसभा चुनाव के लिये भी प्रचार जोरो पर है। दोनों राज्यों में इस महीने की २३
तारीख को वोट डाले जाएंगे। तीनों राज्यों में मतगणना २८ फरवरी को होगी।

New Delhi Time









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें