मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

भाजपा कार्यालय मनायी गयी पं.दीनदयाल की पुण्य तिथी


भाजपा कार्यालय मनायी गयी पं.दीनदयाल की पुण्य तिथी 

(अभिषेक दुबे)

सिवनी (साई)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महामानव थे।उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी के साथ व्यतीत किया। वे राष्ट्र व समाज के साथ-साथ व्यक्ति के विकास की भी चिन्ता करते थे। उनके एकात्म मानव बाद का यही सारा है। उक्ताशय के विचार भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश दिवाकर ने आज जिला भाजपा कार्यालय में नगर मण्डल द्वारा आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथी के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के कठिन परिश्रम के बाद भाजपा का यह वट वृक्ष खड़ा हुआ है। पं। दीनदयाल ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चिन्ता की है उनके पद चिन्हों पर चलते हुये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतिम छोड़ के व्यक्ति के विकास के लिये अनेक योजनायें लागू की है जिसका सीधा लाभ व्यक्ति को मिल रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहां कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पार्टी चलती है। उन्होंने भाजपा द्वारा चलाये जा रहे समर्पण कार्यक्रम की जानकारी देते हुये कहा कि जिले के पूरे मण्डलों में पं।दीनदयाल की पुण्यतिथी  समर्पण दिवस के रूप में मनायी जा रही है इसमें कार्यकर्ता समर्पण भाव से आजीवन सहयोग निधी प्रदान करते है जिससे पार्टी की गतिविधियां संचालित होती है।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल ने कहा कि पं।दीनदयाल ने अपना सारा जीवन सादगी के साथ बिताया है। भाजपा को खड़ा करने के लिये उन्हें कठिन परिश्रम एवं मेहनत करनी पड़ी है लेकिन उन्होंने अपना जीवन ही पार्टी के लिये समर्पित कर दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पं।दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाये गये मार्गाे पर चलते हुये पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आज जो दिव्य स्वरूप दिखायी दे रहा है वह  पं।दीनदयाल की सोच का नतीजा है ।यह पार्टी पं।दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के त्याग व मेहनत का प्रतिफल है।उन्होंने मीसा बंदी का जिक्र करते हुये बताया कि मीसा के दौरान अनेक भाजपा नेताओं को  तरह-तरह की कठिनाईयों से गुजरना पड़ा है लेकिन उन्होंने हार नही मानी और पार्टी के लिये काम करते रहे आज भाजपा का दिव्य स्वरूप  भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत पं।दीनदयाल उपाध्याय,श्याम प्रसाद मुखर्जी जैसे अनेक नेताओं के त्याग व बलिदान का प्रतिफल है।
नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने पं।दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसमें कार्यकर्ता को कही न कही महत्व जरूर मिलता है। उन्होंने नगर भाजपा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने के लिये कार्यकर्ता जुट जायें ।नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदेश के मुखिया शिवराज ङ्क्षसह चौहान द्वारा नगर विकास के लिये दिये जा रहे योगदान के लिये आभार व्यक्त किया साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से एक जुटता से साथ काम करते हुये पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया।भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञान चंद सनोडिया ने कहा कि किसी भी संगठन या पार्टी को खड़ा करने के लिये कठिन परिश्रम करना पड़ता है पं।श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पं।दीनदयाल उपाध्याय ने अपने समर्पण से पार्टी को इस स्थिति में लाकर खड़ा किया है पार्टी ओर मजबूत बने इसके लिये उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सेवाभाव से कार्य करने का आग्रह किया।इस कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने सभी नगर मण्डल के पदाधिकारी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही जानकारी दी कि नगर मंडल का समर्पण दिवस कार्यक्रम संगठन मंत्री द्वारा निर्धारित तिथी में आयोजित किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: