गोली लगने से महिला
की मौत
(अर्जुन कुमार)
देहरादून (साई)।
उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के से अनजाने में चली बंदूक की गोली
से उसकी मां की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 17 साल का हनी सैनी
अपने पिता के लाइसेंसी बंदूक से सोमवार को अपराह्न खेल रहा था, तभी एकाएक उसमें से
गोली निकलकर उसकी मां को लग गयी। सूत्रों के अनुसार गोली लगने से उसकी 34 साल की मां की
मृत्यु हो गयी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

New Delhi Time









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें