शनिवार, 17 नवंबर 2012

हॉलेण्ड की महिला को चलती ट्रेन से फेंका


हॉलेण्ड की महिला को चलती ट्रेन से फेंका 

(अर्जुन कुमार)

रूड़की (साई)। होलेण्ड की एक महिला पर्यटक को अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन से फेंक दिया। उसे हरिद्वार स्टेशन पर लूटा गया था। हॉलेण्ड की रहने वाली 34 साल की फ्लेयर डी नूजेल 12 नवंबर को देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस से अमृतसर जा रही थी। ट्रेन में सवार बदमाश ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। एसएसपी अरूण मोहन ने यह जानकारी दी। 
घटना उस वक्त की है जब फ्लेयर टॉयलेट से बाहर निकल रही थी। उसने पीठ पर अपना बैग लाद रखा था। उस समय ट्रेन लक्षर स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। जैसे ही फ्लेयर टॉयलेट से निकली तो वॉश बेसिन पर खड़े एक व्यक्ति ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद वह व्यक्ति भी ट्रेन से कूद गया। फ्लेयर नीचे गिरते ही बेहोश हो गई। 
बदमाश रेलवे ट्रेक पर पड़ी फ्लेयर का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में फ्लेयर का पासपोर्ट,क्रेडिट कार्ड,एटीम,आईपॉड सहित अन्य कीमती सामान था। पुलिस की गश्ती टीम ने फ्लेयर को रेलवे ट्रेक पर पड़ा हुआ देखा। फ्लेयर को तुरंत नजदीकी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया,जहां से उसे बुधवार को छुट्टी दे दी गई। फ्लेयर 2 अक्टूबर को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: