मंगलवार, 17 जुलाई 2012

स्वस्थ काका फिर पहुंचे घर


स्वस्थ काका फिर पहुंचे घर

(दीपक अग्रवाल)

मुंबई (साई)। गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना को सोमवार की दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। उन्हें दो दिन पहले ही कमजोरी के कारण अस्पताल में भरती कराया गया था। खन्ना को 14 जुलाई को लीलावती अस्पताल में भरती कराया गया था। अब काका का स्वास्थ्य पहले से कहीं बेहतर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि काका ने अपने आप को शराब में डुबो लिया था जिसके चलते उनकी यह हालत हो रही है।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया, वह अब ठीक हैं। उन्हें सोमवार को करीब एक बजकर 30 मिनट पर छुट्टी मिली। खन्ना के दामाद अक्षय कुमार सोमवार की सुबह उनसे मिलने अस्पताल आये थे। उनसे अलग रह रही पत्नी डिंपल कपाड़िया और बेटी रिंकी खन्ना लगातार उनके साथ अस्पताल में थे। अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया, वह अब ठीक हैं। वह जूस और मिल्क शेक जैसे पेय पदार्थ ले रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: