सोमवार, 9 जुलाई 2012

मुख्यमंत्री श्री चौहान को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा अवार्ड भेंट


मुख्यमंत्री श्री चौहान को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा अवार्ड भेंट

भोपाल (साई) मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को आज लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री श्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने मध्यप्रदेश को मिला प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा अवार्ड सर्टिफिकेट भेंट किया। मध्यप्रदेश को यह अवार्ड इम्प्रूविंग द डिलेवरी ऑफ पब्लिक अवार्ड’’ श्रेणी में मिला है। इस मौके पर प्रमुख सचिव (लोक सेवा प्रबंधन विभाग) श्री इकबाल सिंह बैंस और उप सचिव श्री मनोहर दुबे भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिये विभाग को बधाई दी। इस अवार्ड को प्राप्त करने के लिये राज्य मंत्री श्री ब्रजेंद्र सिंह और उप सचिव श्री दुबे न्यूयार्क गये थे। वहाँ उन्होंने मध्यप्रदेश में लोक सेवाएँ देने अपनाई गई पद्धतियों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश को इम्प्रूविंग  डिलेवरी आफ पब्लिक अवार्ड’’ श्रेणी में संयुक्त राष्ट्र का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। प्रदेश को यह अवार्ड जन-साधारण को सरल तरीके से लोक सेवाएँ प्रदान करने के लिये देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में लागू किए गए लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के लिये मिला है। प्रदेश में नागरिकों को समय-सीमा में विभिन्न सेवाएँ प्रदान करने की अभिनव पहल की व्यापक प्रशंसा हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: