सोमवार, 9 जुलाई 2012

आतंक मुक्त वातावरण में ही संबंध सामान्य


आतंक मुक्त वातावरण में ही संबंध सामान्य

टोक्यो (साई)। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ आपसी संबंध, आतंक से मुक्त वातावरण में ही  सामान्य हो सकते हैं। विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने कल जापान की राजधानी तोक्यो में पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के साथ आधे घण्टे की बातचीत में दो हजार आठ के मुंबई आतंकी हमलों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कार्रवाई करने पर जोर दिया और कहा कि भारत ने पाकिस्तान को इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ ठोस सबूत भी दिए हैं।
पाकिस्तान की विदेश मंत्री ने भारत को आश्वासन दिया कि पाकिस्तान की नई सरकार भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के मकसद को पूरा करने के प्रति बचनबद्ध है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ आपसी संबंध, आतंक से मुक्त वातावरण में ही सामान्य हो सकते हैं।
विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने बातचीत के दौरान में दो हजार आठ के मुंबई आतंकी हमलों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ और ठोस सबूत भी दिए हैं। अफगानिस्तान पर आयोजित सम्मेलन के अवसर पर श्री कृष्णा ने पाकिस्तान की विदेश मंत्री के साथ लश्करे तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का मुद्दा भी उठाया जो  भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलता रहा है और भारत विरोधी दुष्प्रचार करता रहा है।
विदेश मंत्री ने सरबजीत सिंह तथा पाकिस्तान में दूसरे भारतीय बंदियों का मुद्दा भी उठाया। दोनों मंत्रियों ने सद्भावपूर्ण माहौल में स्पष्ट और रचनात्मक चर्चा की। दोनों नेताओं ने दो दिन पहले नई दिल्ली में हुई विदेश सचिव स्तर की वार्ता के निष्कर्षों की भी समीक्षा की। सुश्री खार ने भारत को आश्वासन दिया कि पाकिस्तान की नई सरकार भारत के साथ संबंध बेहतर बनाने के, पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के इरादों के प्रति वचनबद्ध है। दोनों नेताओं ने सितंबर में श्री कृष्णा की पाकिस्तान यात्रा के बारे में भी चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं: