सोमवार, 1 अक्तूबर 2012

हैवानियत की हद महिला को नग्न घुमाया


हैवानियत की हद महिला को नग्न घुमाया

(निशीकांत)

मुरैना (साई)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर रविवार को एक महिला के साथ न सिर्फ अश्लील हरकतें कर मारपीट की, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि निरार थाना क्षेत्र के ग्राम बलालपुर में छह लोगों ने जमीन विवाद के कारण गांव की ही एक महिला को उस समय घेर लिया, जब वह खेत से भैंस चराकर लौट रही थी। उन लोगों ने महिला को बंधक बनाकर न केवल मारापीटा, बल्कि उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। इसके बाद उन लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटते और अश्लील हरकतें करते हुए पूरे गांव में घुमाया।
महिला काफी गिड़गिड़ाई, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। महिला के पति को जब यह बात पता चली तो उसने पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पंजाब सिंह, दीवान, इंदल सिंह और विशाल कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपी धर्म सिंह व मुकेश अभी फरार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: