सोमवार, 1 अक्तूबर 2012

गणेश विसर्जन में दो डूबे


गणेश विसर्जन में दो डूबे

(आंचल झा)

रायपुर (साई)। रायपुर के बीरगांव के शीतला तालाब में शनिवार शाम 4.30 बजे गणोश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक 10 वर्षीय छात्र विशाल सिंह की डूबने से मौत हो गई। जबकि दुर्ग में दोपहर 2.45 बजे शिवनाथ नदी के कोटनी एनीकट में 17 वर्षीय छात्र थम्मन की डूबने से मौत हो गई।
वह भी गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। देर शाम तक उसका शव नहीं मिल पाया था। शहर के महावीर विद्यालय में 12वीं की पढ़ाई कर रहा थम्मन लाल साहू गयानगर में शिक्षक दीपक बंछोर के घर ट्यूशन पर जाता था। बंछोर ने अपने घर पर गणेश प्रतिमा रखी थी। विसर्जन के बाद कोटनी एनीकट में पैर फिसलने से थम्मन डूब गया।
पढ़ाई कराने के बाद जब वे प्रतिमा विसर्जन को निकले तो कोचिंग लेने वाले छात्र भी उनके साथ हो लिए। थम्मन में उनमें शामिल था। कोटनी एनीकट में प्रतिमा विसर्जित होने के बाद थम्मन किनारे पर हाथ-पैर धोने लगा। जहां वो खड़ा था, वहां घुटने भर तक पानी था।
अनुमान है कि उसके पैरों के नीचे रेत फिसली और वह एनीकट में गहराई की ओर गिर पड़ा। पास ही एनीकट का गेट था। उसके साथियों ने देखा कि थम्मन बहाव के साथ डूबा और गेटके पार निकल गया। उसका दोस्त अमृत लाल साहू उसे बचाने कूदा पर तब तक हम्मन डूब चुका था। उसका पता न चला, पुलिस को खबर की गई।
दोपहर से रात ढलने तक उसकी तलाशी जारी रही। शव नहीं मिला। रविवार सुबह एनीकटमें फिर गोताखोर भेजे जाएंगे। थम्मन के पिता नरेंद्र साहू अर्जुंदा के पास मनकी गांव में हेडमास्टर हैं। थम्मन अपनी बहन के साथ दुर्ग में एक किराए के मकान में रहता था। पिता ने दोनों भाई-बहन को पढ़ाई के लिए दुर्ग भेजा था।

कोई टिप्पणी नहीं: