बुधवार, 3 अप्रैल 2013

कुरीतियों से दूर रहने का सामूहिक संकल्प सराहनीय: रमन सिंह


कुरीतियों से दूर रहने का सामूहिक संकल्प सराहनीय: रमन सिंह

(अभय नायक)

रायपुर (साई)। मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने आज शाम जिला मुख्यालय राजनादगांव के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड नम्बर 28 में शामिल ग्राम कन्हारपुरी में झेरिया धोबी समाज के सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मेहनतकश लोगों का समाज है। इस समाज ने मृत्यु भोज और दहेज आदि कुरीतियों से दूर रहने का जो सामूहिक संकल्प लिया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष रूप से बल दिया। सम्मेलन के आयोजकों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।
डॉ। सिंह ने कन्हारपुरी में झेरिया धोबी समाज के भवन विस्तार से संबंधित निर्माण कार्याे के लिए दस लाख का स्वेच्छा अनुदान स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय लोगों के आग्रह पर मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में अहाता निर्माण और कन्हारपुरी में धान खरीदी केन्द्र मंजूर करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने झेरिया धोबी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया । डॉ। रमन सिंह ने झेरिया धोबी समाज के सम्मेलन में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के खाद्य सुरक्षा कानून, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, तीर्थ यात्रा योजना, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण, कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के लिए निरूशुल्क लेपटाप और कम्प्यूटर टेबलेट वितरण, किसानों से धान खरीदी की सर्वाेत्तम व्यवस्था, खेती के लिए मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा सहित राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने भवन निर्माण गतिविधियों में कार्यरत असंगठित क्षेत्र की 157 महिला श्रमिकों को निरूशुल्क सिलाई मशीन, 20 महिला श्रमिकों को निरूशुक्ल सायकल और 113 श्रमिकों को निरूशुल्क औजारों का वितरण किया। मुख्यमंत्री डॉ। सिंह ने कहा कि विगत 5 वर्षाे में इस वार्ड में 41336 लाख रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
झेरिया धोबी समाज के राष्ट्रीय सचिव छोटूराम निर्मलकर ने छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज के के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर और जिला शाखा अध्यक्ष लेखराम निर्मलकर ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक28 के पार्षद घनश्याम साहू ने मुख्यमंत्री को वार्ड की जरूरतों के बारे में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमत्री डॉ। सिंह सहित सभी अतिथियों को  झेरिया धोबी समाज की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी राजेश मूणत, राजनांदगांव के लोकसभा सांसद मधुसूदन यादव, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष लीलाराम भोजवानी, पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष अशोक शर्मा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष खूबचन्द पारख, विधायक खेदूराम साहू, राजगामी संपदा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला पंचायत के अध्यक्ष दिनेश गांधी, महापौर नरेश डाकलिया, राज्य महिला आयोग के सदस्य डॉ। रेखा मेश्राम, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरूषोत्तम गांधी सहित बड़ी संख्या में जिले के जनप्रतिनिधि और समाज के लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: