गुरुवार, 4 अक्तूबर 2012

जायस्वाल की टिप्पणी से झलकता है उनका दिवालियापन: नीता


जायस्वाल की टिप्पणी से झलकता है उनका दिवालियापन: नीता

(सोनल सूर्यवंशी)

भोपाल (साई)। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की मध्यप्रदेश अध्यक्ष नीता पटेरिया ने केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की महिलाओं पर की गई अभद, टिप्पणी को उनका दिवालियापन और आपत्तिजनक करार दिया है। भाजपा महिला मोर्चा ने यहां बोर्ड आफिस चौराहे पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्रीमती पटेरिया ने कहा कि श्री जायसवाल के बयान से देश की महिलाएं आहत ही नहीं हैं, बल्कि वे अपमानित एवं लज्जा महसूस कर रही हैं।
भाजपा की प्रदेश महामंत्री माया सिंह ने भी केंद्रीय मंत्री के बयान को नारी समाज के सम्मान के खिलाफ करार देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को इसकी सजा भुगतनी होगी। श्री जायसवाल ने हाल में कानपुर में एक कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसका देश भर में महिलाओं ने जमकर विरोध किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: