गुरुवार, 4 अक्तूबर 2012

राजनीति के सेक्स सेवक


राजनीति के सेक्स सेवक

(प्रेम शुक्ला)

वैश्विक स्तर पर सत्ताधीशों के खिलाफ दो प्रकार के स्कैंडल सामने आते है। मनी स्कैंडल और सेक्स स्कैंडल। अमेरिका जैसे खुले यौनिक समाजवाले देश से लेकर पाकिस्तान जैसे बंद यौनिक समाज वाले देश तक सत्ताधीशों के सेक्स स्कैंडल सुर्खियों को सुर्ख करते है। चीन जैसा देश भी इन दिनों एक सेक्स स्कैंडल के चलते पश्चिमी देशों के टॅब्लॉयड्सके लिए रसीली रुचियों वाला देश साबित हो रहा है। पाकिस्तान में हिना के आगे पूरा पाकिस्तान हिनहिना रहा है तो भारतीय राजनीतिज्ञों की सेक्स सेवा के किस्सों की कोई कमी नहीं है।
पाकिस्तानी हिना के दीवानेरू पाकिस्तान का राष्ट्रपति भवन भी आजकल एक सेक्स स्कैंडल (कुछ इसे मोहब्बत भी मान सकते हैं) के चलते चर्चित है। बांग्लादेश के एक अखबार ने खुलासा किया कि पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सदर बिलावल भुट्टो के बीच दैहिक संबंध कायम हो गए हैं। हिना खार दो बच्चों की मां हैं जबकि बिलावल कुंवारे। खबर में यहां तक दावा किया गया कि बिलावल और हिना को एक दिन खुद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आपत्तिजनक स्थिति में देखकर दोनों को फटकारा था। वैसे भारत के विदेश मंत्री एस।एम। कृष्णा भी हिना से मुलाकातों के दौरान उस पर लट्टू होते नजर आए थे। कृष्णा का हिना के प्रति आकर्षण जरदारी को भी नजर आया। जब पाकिस्तान दौरे के समय कृष्णा और जरदारी की मुलाकात हुई तो जरदारी महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा के बीच कृष्णा की चुटकी लेने से बाज नहीं आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा के दाहिने हाथ की कलाई पर बंधे रक्षा सूत्र की ओर इशारा कर जरदारी ने कृष्णा को छेड़ा कि क्या आपकी कलाई पर राखी बंधी है? कृष्णा ने जरदारी की इस टिप्पणी को नजरअंदाज करना चाहा फिर भी जरदारी ने दूसरी बार टोका- मुझे लगा हिना (खर) ने आपको राखी (रक्षा बंधन) बांध दी।इस पर कृष्णा को सफाई देनी पड़ी कि इन दिनों राखी का मौसम बीत चुका है। पाकिस्तान सत्ता संस्थान के सेक्स स्कैंडल्स की खबरें अक्सर उठती रहती हैं।
राहुल बाबा हैं भारतीय बिलावल!रू जिस तरह से भुट्टो खानदान के वारिस बिलावल को लेकर चंडूखाने से लेकर सत्ता के गलियारे तक उनके सेक्स जीवन पर किंवदंतियां प्रचलित हैं कुछ उसी तरह का हाल भारत के गांधी परिवार के वारिस राहुल गांधी का भी है। कभी राहुल की यूरोपीय नस्ल की प्रेमिका की चर्चा उठती है। कभी सुब्रह्मण्यम स्वामी जैसा खोजी नेता अफगान शाही परिवार की किसी लड़की से उनके संबंध की खबर सार्वजनिक करता है। कभी उनका नाम बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री से जोड़ दिया जाता है तो कभी समाजवादी पार्टी का पूर्व विधायक अमेठी की तथाकथित लड़की के साथ टीम राहुलके बलात्कार का आरोप लेकर हाईकोर्ट तक पहुंच जाता है। इस तथाकथित बलात्कार कांड में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ सपा के पूर्व विधायक किशोर समरीते पर 50 लाख रुपयों का दंड भी ठोंक चुका हैं। अब उक्त मामला सर्वाेच्च न्यायालय में प्रलंबित है जहां सीबीआई राहुल के खिलाफ इन आरोपों में विदेशी हाथ का दावा कर रही है जबकि खुद समरीते इसे मुलायम सिंह यादव परिवार द्वारा प्रायोजित आरोप करार देते रहे हैं। कुछ वर्ष पहले दिल्ली दरबार ने एक ऑडियो सीडी प्रसारित की थी जिसमें सपा के तत्कालीन महासचिव अमर सिंह के ऐसे तमाम संवाद मौजूद थे जिसमें सत्ता के गलियारे में सेक्स की सप्लाई का विकृत तत्व मौजूद था।
सेक्स स्कैंडल के प्रतिनिधि पुरुषरू भारत के तमाम मंत्रालयों की शोभा बढ़ा चुके नारायण दत्त तिवारी भारतीय सत्ता प्रक्रिया में सेक्स स्कैंडल के प्रतिनिधि पुरुष के रूप में उभरे हैं। आंध्र प्रदेश के राजभवन में बूढ़े एनडी तिवारी कई लड़कियों के साथ कामुक हरकत करते हुए साक्षी टीवीपर देखे गए थे। बीच के दिनों में न्यायपालिका के निर्देश पर जब उनका डीएनए टेस्ट हुआ तो वे एक ऐसे बेटे के बाप साबित हुए जिसका जिम्मा लेने से वे वर्षों इनकार करते रहे। भारत के हर राज्य में सत्ता के गलियारे में दो-चार एनडी तिवारी मिल जाएंगे। नब्बे के दशक में भारतीय मूल की पामेला बोर्डेस नामक कॉल गर्लने ब्रिटेन की संसद को सेक्स स्कैंडल से हिला दिया था। नीरा राडिया का टेप कांड भी जब सुर्खियों में आया था तब उसे भी मीडिया के एक वर्ग ने सुसंगठित सेक्स और मनी स्कैंडल के रूप में ही देखा था। हालांकि यह पूरा मामला ही सत्ता और कॉरपोरेट जगत के महारथियों के प्रभामंडल के चलते दबा दिया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय राजनय की समझ रखने वाले तमाम लोगों का दावा रहा है कि अमेरिका का एक पूर्व राष्ट्रपति जब लखनऊ दौरे पर आया तो सत्ता के एक दलाल ने उसकी खिदमत में न केवल मोटा चंदा पेश किया बल्कि बॉलीवुड की एक बाला को भी उसे नजर किया। उत्तर प्रदेश से ही निकली एक कॉरपोरेट कंपनी की सफलता में बॉलीवुड की नायिकाओं समेत रूपजीवा की उत्कृष्ट सेवा का हाथ बताया जाता है। झारखंड का एक मुख्यमंत्री अपना सप्ताहांत बिताने मुंबई चला आता था। कुछ दिन बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के अनुसार उक्त मुख्यमंत्री मुंबई के एक दाढ़ी वाले दलाल नेता के देहव्यापार के कुचक्र में फंस गया था। उक्त दलाल नेता ने बॉलीवुड की एक तारिका जो किसी जमाने में विश्व सुंदरी हुआ करती थी, को उसे पेश कर दिया था। उक्त मुख्यमंत्री की पत्नी की घर वापसी तभी हुई जब उसकी कुर्सी जाती रही और दढ़ियल दलाल नेता जब उक्त मुख्यमंत्री की अधिकांश धन-संपदा लूटने में कामयाब हो गया।
फलाने भइया आए हैं, दर्जनभर चूजे लाए हैं!रू मुलायम सिंह यादव परिवार के बेहिसाबी जायदाद का भांडा फोड़ उन्हें सर्वाेच्च न्यायालय ले जाने वाले मशहूर याचिकाकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी किसी जमाने में मुंबई के एक दलाल कांग्रेसी के दिल्ली पहुंचने पर नारा लगाया करते थे- फलाने भइया आए हैं, दर्जनभर चूजे लाए हैं!श्री चतुर्वेदी का चूजेसे तात्पर्य हुआ करता था रूपजीवा। उक्त नेता सेक्स सेवा के बल पर ही सत्ता का बड़ा खिलाड़ी बन गया और अरबों-खरबों की जायदाद का मालिक। सिर्फ सेक्स सेवा के सामर्थ्य के चलते न्यायपालिका-विधायिका-कार्यपालिका तीनों में उक्त नेता की तूती बोलती है। उसकी पहुंच के सामने कद्दावर नेता भी घुटने टेकने को मजबूर हो जाते हैं। राहुल गांधी के ननिहाल इटली की राजनीति भी सेक्स स्कैंडल के लिए कुख्यात है। इटली के प्रधानमंत्री हुआ करते थे सिल्वियो बर्लुस्कोनी। बर्लुस्कोनी के सेक्स स्कैंडल पर पूरा प्रबंध काव्य लिखा जा सकता है। कुछ इसी तरह की कहानी लीबिया के तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी की भी है। गद्दाफी और बर्लुस्कोनी में गहरी छनती थी और कहा जाता है कि बर्लुस्कोनी कई बार गद्दाफी का बिस्तर गरम करने का इंतजाम भी कर चुके थे।
अमेरिका से चीन तक सेक्स स्कैंडलरू इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (आईएमएफ) के चेयरमैन डोमिनिक स्ट्रॉस कॉन को न्यूयॉर्क के एक होटल में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर कई अन्य महिलाओं ने भी बलात्कार के प्रयास के आरोप लगाए। इस्राइल के पूर्व राष्ट्रपति मोशे कात्साव को एक बलात्कार के आरोप में 7 वर्षों के कारगार की सजा सुनाई गई थी। अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा लिखने वाले और उसके तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन ने सैली हेमिंग्स नामक एक महिला को सेक्स गुलाम बना रखा था। सैली हेमिंग्स से जेफरसन की कुछ संतानें भी थीं। चीन का सत्ता प्रतिष्ठान इन दिनों बो शिलाई के सेक्स स्कैंडल के चलते पश्चिमी मीडिया में चर्चित है। बो शिलाई चीन के चोंगकिंग प्रांत के कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वेसर्वा हुआ करते थे। बो को बीते शुक्रवार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। बो शिलाई का राज तब खुला जब उनके मातहत काम करने वाले चोंगकिंग प्रांत के पुलिस प्रमुख वांग लिजुन ने अमेरिकी दूतावास में राजनयिक शरण लेकर शिलाई का भांडा फोड़ा। वांग लिजुन ने ब्रिटिश व्यवसायी नील हेवुड की हत्या में बो की बीवी का हाथ होने का खुलासा किया। चीनी अदालत ने बो और उनकी पत्नी को हेवुड की हत्या का दोषी पाया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिनहुआ में बो को पार्टी से निष्कासित किए जाने का कारण बताया- बो ने तमाम महिलाओं के साथ नाजायज यौन संबंध स्थापित किए। उसने पार्टी का अनुशासन भंग किया तथा अपने परिजनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी की।सेक्स संबंधों पर इतना कड़ा रुख उस कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनाया जिसके संस्थापक माओ जेडांग का सार्वजनिक मत था- सेक्स संबंधों को उतनी ही सहजता से लिया जाना चाहिए जितनी सहजता से एक गिलास पानी पिया जाता है।माओ जेडांग की विचारधारा के बावजूद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सेक्स स्कैंडल में फंसे उच्चाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है।
भ्रष्टाचार में सेक्स का तड़कारू बीते दस वर्षों यानी 2002-2012 की अवधि में जिन 17 पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई उनमें 15 नेता सेक्स स्कैंडल में भी संलिप्त पाए गए। शंघाई के पार्टी सेक्रेटरी चेन लियांग्यू के खिलाफ भी बो शिलाई की तरह ही 2007 में भ्रष्टाचार और सेक्स व्यभिचार का मामला पाया गया था। दक्षिणी चीन फुजियान प्रांत के कम्युनिस्ट पार्टी के सेक्रेटरी लिंग फेई पर 2005 में भयंकर भ्रष्टाचार के साथ-साथ तमाम रखैलें रखने का आरोप लगा था। बो शिलाई जिस चोंगाकिंग प्रांत के हैं उसके प्रचार प्रमुख रहे झांग शियाओचुआन जब भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए तो सरकारी रेडियो और टेलीविजन ब्यूरो में उनकी 30 प्रेमिकाओं के होने भी खुलासा हुआ था। चीन में रखैल रखने का आरोप सिर्फ पुरुषों पर ही नहीं बल्कि महिलाओं पर भी लगता रहा है। शी कैपिग जो कि चोंगाकिंग प्रांत के डेपुटी पुलिस कमिश्नर की रिश्तेदार थी, को चोंगाकिंग के अंडरवर्ल्ड की गॉडमदर कहा जाता था उसने 16 युवकों को अपने यौनाचार के लिए नियुक्त कर रखा था। फरवरी 2011 तक चीन के रेलमंत्री लियू झीजुन ने फिल्मी तारिकाओं, नर्सों समेत 18 महिलाओं को अपना रखैल बना रखा था। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक माओ जेडांग के निजी डॉक्टर ने उनकी जीवनी दि प्राइवेट लाइफ ऑफ चेयरमैन माओमें दावा किया है कि माओ और उनकी पत्नी जियांग किंग के बीच सेक्स संबंध समाप्त हो चुके थे। माओ ने सैकड़ों कमसिन लड़कियों को अपना हमबिस्तर बनाया। माओ को अंत में सेक्स संबंधी संसर्गजन्य सेक्सुअल रोग को अपने माओवादी होने का प्रमाणपत्र मान लिया था। अमेरिका और यूरोप का पूंजीवाद हो, पाकिस्तान और लीबिया का इस्लामवाद हो या भारत का लोकतंत्रवाद आर्थिक भ्रष्टाचार और यौनिक व्यभिचार हर सत्ता केंद्र का प्राप्य साबित होता है।

(लेखक मुंबई से प्रकाशित सामना के कार्यकारी संपादक हैं)

कोई टिप्पणी नहीं: